बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों स्नेह की जीती-जागती मूरत 💞


इस मानवीय दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो दुखित न हो।हर प्राणी को कभी न कभी स्नेह के अभाव का अनुभव अवश्य हो जाता है । कुछ लोगों का तो लगभग पूरा जीवन ही किसी के स्नेह, प्यार व अपनेपन के अहसास के बिना ही बीत जाता है। परन्तु यह स्काथित तब आती है जब उन्हें प्रारम्भ से ही किसी का प्यार नहीं मिलता, किसी से अपनेपन का अहसास नहीं मिलता। ऐसे में वह सभी लोगों से दूरी बनाना प्राप्त कर देता है।जिसका परिणाम यह निकलता है कि न तो वह खुद किसी का बन पाता है और न ही कोई उसका बन पाता है। जबकि हमें अपने हृदय का एक कोना सदैव दूसरे के लिए खुला रखना चाहिए ताकि हम किसी को दिल से अपना मान सके और वह भी हमें अपना समझे।जब हम किसी दिशा में क़दम बढ़ाते हैं तो निश्चित ही हमें एक सलाहकार की एक मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।जो हमें सही दिशा दिखाएं और हमें आगे बढ़ने में मदद करें। जिससे लिए हमारे मार्गदर्शक दर्शक का सही होना भी परमावश्यक है। इसलिए जब भी हम सच्चे मार्गदर्शक की कल्पना करते हैं, तो मन में एक ऐसी छवि उभरती है जो केवल ज्ञान से ही नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और स्नेह से भी परिपूर्ण हो। ऐसे ही एक दिव्य व्यक्तित्व हैं राधास्वामी मत के प्रमुख "बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों" (Baba Gurinder Singh Dhillon )— जो स्नेह की जीती-जागती मूरत के रूप में लाखों दिलों में बसते हैं।

🌿 ज्ञान और स्नेह का अद्भुत संगम
स्नेह में लिपटा हुआ ज्ञान सहज ग्राह्य होता है।
अक्सर ज्ञान को गंभीरता और कठोरता से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बाबा जी ने यह दिखाया है कि सच्चा ज्ञान वह है जो हृदय को स्पर्श करे। उनके वचनों में गहराई तो होती ही है, साथ ही एक ऐसी सरलता और अपनापन भी समाहित होता है जो हर व्यक्ति को अपनेपन का एहसास कराता है।
स्नेह से सराबोर उनका ज्ञान हमें यह सिखाता हैं कि आध्यात्मिकता केवल पुस्तकों या विचारों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है—जहाँ प्रेम, सहनशीलता और सेवा का भाव सबसे ऊपर रखा होता है।
💕स्नेह जो हर हृदय को छू ले
जो बंध जाए वो प्रेम कैसा? बंधकर प्रेम सीमित हो जाता है। जबकि बाबा जी का स्नेह किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस आत्मा के लिए है जो सच्चे मार्ग की तलाश में है। उनके दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है, जैसे कोई अपना हमें बिना कहे सब कुछ समझा जाता है। ठीक वैसे ही उनकी स्नेहिल मूरत देखने मात्र से मन को अजीब से सुकून की अनुभूति होती है।
उनकी मुस्कान, उनकी सहजता, और उनके सरल शब्दों का संगम एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जहाँ हर व्यक्ति अपने दुखों को भूलकर एक नई ऊर्जा से सराबोर हो जाता है।
🌼 जीवन के लिए सरल संदेश
उलझनों के दौर में सरल बातें समझना आसान होता है। बाबा जी उपदेशों में ऐसी ही सरलता देखी जा सकती है। बाबा जी के उपदेश कठिन नहीं, बल्कि बेहद सरल और जीवन से जुड़े हुए होते हैं—
👉"नाम सिमरन" को जीवन का आधार बनाना।
👉"सेवा" को अपने व्यवहार में उतारना।
👉हर परिस्थिति में संतुलन और धैर्य बनाए रखना।
👉और सबसे महत्वपूर्ण—हर किसी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखना।
👉 छोटों को स्नेह और बड़ों का आदर करना।
👉 जानबूझकर किसी का अपमान न करना और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना।
उनका कहना है कि जब मन में स्नेह और करुणा होती है, तो जीवन अपने आप सुंदर बन जाता है।
🌸 एक प्रेरणा, एक मार्गदर्शन
जीवन बीत रहा है पर किसी के पास सुकून नहीं है, शांति नहीं है। व्यस्तता ने व्यक्ति को इस तरह घेर रखा है कि उसके पास शांति के दो पल भी नहीं है। इसलिए आज जहां इस भागदौड़ भरे जीवन में, मन अक्सर अशांत रहता है, वहाँ बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का स्नेह और ज्ञान एक दीपक की तरह मार्ग दिखाता है। वे हमें यह एहसास कराते हैं कि सच्ची शांति बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर ही है—बस उसे पहचानने की आवश्यकता है।जब हम उसे पहचानने का प्रयास करते हैं तो शान्ति मिलना भी प्रारम्भ हो जाती है।
🕊️ निष्कर्ष
हमारे लिए बाबा जी को “स्नेह की जीती-जागती मूरत” उनके व्यक्तित्व का केवल एक पहलू है। वे केवल एक गुरु नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा प्रेमपूर्ण मार्गदर्शक हैं जो अपने अनुयायियों को जीवन का सच्चा अर्थ समझाते हैं।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि ज्ञान तब तक अधूरा है जब तक उसमें स्नेह का समावेश न हो। और जब ये दोनों एक साथ मिल जाते हैं, तब एक ऐसा दिव्य प्रकाश उत्पन्न होता है, जो अनगिनत जीवनों को रोशन कर देता है।अंत में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी की के लिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी -
"तू मूरत मेरे हृदय की, जिसमें शांति अपार।"
क्या गाऊं मैं तेरी महिमा,तेरी महिमा अपरम्पार।"(प्रवीन)
👉संतमत /भक्ति/शिक्षा ब्लॉग→ “गुरु चरणों की प्रेरणा से - प्रवीन"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना गुरु क्या अध्यात्म संभव है?

दुःख अध्यात्म का प्रवेश द्वार क्यों बन जाता है?

"मीरा की दीवानगी — भक्ति का सबसे निर्मल रूप"